फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल के दौर में वास्तविक और तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करना बड़ी जिम्मेदारी: अनिल नौटियाल

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का जनपदीय स्तरीय सम्मेलन गौचर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारिता में डिजिटल की भूमिका विषय पर भी पत्रकारों ने अपने विषय रखें। वहीं जनपद की कार्यकारिणी पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक प्राइवेट लॉज में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि डिजिटल युग में भ्रामक सूचनाओं का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में पत्रकारों को वास्तविक तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। कई लोग दूर शहरों में बैठकर मौके की स्थिति को बता रहे हैं। ऐसे में कई बार गलत सूचनाएं प्रकाशित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें