बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कर्णप्रयाग में एनएसयूआई कार्यकताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकताओं ने अंबेडकर भवन के बाहर गृहमंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। एनएसयुआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर इस प्रकार की टिप्पणी करना अशोभनीय है। इसके लिए गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।