कर्णप्रयाग । गौचर में 'राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रोजेक्ट' के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० सुमन ध्यानी शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में रा० इ० का० गौचर के प्रधानाचार्य श्री के० एस० बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकनृत्य, रोल प्ले, पोस्टर तथा समूह चर्चा जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं। लोकनृत्य, रोल प्ले और समूह चर्चा में पी एम श्री रा० बा० इ० का० गौचर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में रा० इ० का० कर्णप्रयाग की छात्रा जोया अव्वल रहीं। कार्यक्रम का संचालन बी० एस० रावत ने किया।