फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ: 40 वर्षों बाद हुई लाता गांव की आराध्य देवी मां नंदा देवी भगवती की देवरा यात्रा

सीमांत क्षेत्र के लाता गांव की आराध्य देवी मा नंदा देवी भगवती की ऐतिहासिक एवं धार्मिक रानी देवरा यात्रा का सोमवार को विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हुआ। लगभग 40 वर्षों बाद आयोजित हो रही इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। माँ नंदा की डोली अपने दूसरे पड़ाव बडागाँव में रात्रि प्रवास के लिये पहुची, जहा पर ग्रामीणों ने मां नंदा की डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रात में मा नंदा को भत्ता देने के बाद नंद5 के जागर लगाये गये जिसके बाद मोर नृत्य का आयोजन किया गया। बुधवार को विभिन्न पड़ाव से होकर मां नंदा की डोली सलूड गांव में पहुंचेगी। माँ नंदा देवी भगवती की यह पवित्र यात्रा अपने मूल स्थान लाता गाँव से प्रारंभ हुई। यात्रा का पहला पड़ाव सुभाईगाँव निर्धारित किया गया है, इसके बाद 18 नवंबर को बड़ागाँव से प्रस्थान कर यात्रा सलूड गाँव पहुँचेगी। सलूड इस यात्रा का प्रमुख धार्मिक पड़ाव माना जाता है, जहाँ पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें