फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी थालाबैंड का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न

पोखरी। विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज थालाबैंड में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह आज मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नागपुर पोखरी राजी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी और प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा के दौर में कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान विधायक ने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए अपनी विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें