श्री नंदा राजजात की मनौती कार्यक्रम के तहत छंतोली के कांसुवा गांव पहुंचने पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। लोक गायक दर्शन फरर्स्वान के भजनो और नंदा के गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। आज छंतोली कांसुवा से नौटी गांव को जाएगी। कल बसंत पंचमी पर श्रीनंदा राजजात की तिथि घोषित की जाएगी