फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए सज गया कर्णप्रयाग का बाजार, लड्डू-बर्फी के साथ शुगर फ्री मिठाइयों की भी मांग

दिवाली और धनतेरस के त्योहारों को लेकर कर्णप्रयाग का बाजार सज गया है। मिठाई और बर्तनों की दुकानों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रख रहे हैं। मिठाई की दुकानों में आटा और चने के लड्डू के साथ खजूर की बर्फी लोगों को खासा पसंद आ रही है। वहीं, शुगर के मरीजों के लिए शुगर फ्री मिठाइयां भी तैयार की गई हैं। व्यापारी करन भट्ट ने बताया कि मिठाइयां बनाने के लिए 10 दिन पहले ही कारीगरों को बुला दिया गया था। मिठाई तैयार करने में स्वच्छता और सेहत का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। लोग पैकेजिंग वाली मिठाइयों के साथ शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयां खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं, बर्तन व्यापारी अभिषेक पाल ने बताया कि बाजार में तांबे, पीतल और कॉरकरी आदि के बर्तनों की मांग है। ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें