देवाल। ब्लॉक के ल्वाणी- पिलखडा में आयोजित दो दिवसीय श्री नंदा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हो गया है। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को एक बार फिर जीवंत कर दिया। समापन समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री बसंती बिष्ट के द्वारा किया गया।