मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट पर भाजपा महिला मोर्चा और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने संवाद के माध्यम से चर्चा की और बजट को खास तौर पर महिलाओं के हित में बताया। कर्णप्रयाग विकासखंड सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा उन्होंने समाज में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कहा कि जिस प्रकार महिलाएं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ऐसे ही मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देशवासियों को दिया है कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सतीश लखेरा ने कहा की बजट में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के अलावा रक्षा और आधारभूत ढांचागत व्यवस्था को तरजीह दी गई है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री व महिला मोर्चा जिला प्रभारी अरुण मैठाणी ने कहा जिस प्रकार एक परिवार अपने बजट को अपनी जरूरत के मुताबिक से तय करता है ठीक उसी प्रकार मोदी जी ने देश के परिवारों को ध्यान में रखते हुए विकसित और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में बजट पेश किया।