विकासखंड के चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बीती रात बंगथल गांव में भालू ने दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, जबकि एक अन्य बैल और गाय को घायल कर दिया।