बदरीनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से बदरीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीनस्थ अन्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की ओर से 11 अक्टूबर 2024 को की गई वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा लागू करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।