फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी हत्याकांड: संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन, वीआईपी नामों की जांच और राज्यपाल की बर्खास्तगी की मांग

प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी नामों को जांच के दायरे में लाने और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से बर्खास्त करने की मांग के लिए बागेश्वर जिले के संगठनों ने जोरदार आवाज उठाई। संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन के प्रतिनिधियों ने उप डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को अलग-अलग ज्ञापन प्रेषित किए। ज्ञापन में कहा गया कि हत्याकांड में जिन नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे, उन्हें बिना जांच के संवैधानिक पदों पर नियुक्त कर दिया गया है। संगठनों ने मांग की कि सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार को सीबीआई जांच के दायरे में लाकर उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड व मोबाइल लोकेशन की गहन जांच की जाए। साथ ही, वनंतरा रिजॉर्ट में सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलवाने के आदेश देने वालों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो तथा मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के फोन का डाटा रिकवर किया जाए। इस दौरान कवि जोशी और रमेश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें