फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बसंत कुमार के बयान पर सर्वण समाज में आक्रोश

अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 11:15 AM IST

बागेश्वर। पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार के एक कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सर्वण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने बसंत कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दयाल पांडेय ने कहा कि बसंत कुमार के बयान से समाज में विभाजन का संदेश जा रहा है और इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। पुतला दहन करने वालों में दयाल पांडे, कैलाश उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, जगदीश पाठक, महेश पांडे, बबलू जोशी, ललित पांडेय और पीयूष तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें