फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोधिया में चलाया टीबी उन्मूलन अभियान, लोगों को किया जागरूक

हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 05:25 PM IST

अल्मोड़ा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हवालबाग ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोधिया में सघन टीवी उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 26 लोगों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए गए। साथ ही पांच लोगों के बलगम का सैंपल लेकर जांच की गई। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने लोगों को टीबी से संबंधित जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यहां ललित मोहन जोशी, एचएस परिहार, आनंद मेहता, हरगोविंद रावत, हर्षद मेहता, मनोज मेहता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें