फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए सड़कों पर जनसैलाब, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:46 PM IST

चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की अनदेखी से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकालकर आक्रोश प्रकट किया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर इससे भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को चौखुटिया क्षेत्र के लोग रामगंगा घाटी आरती स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद सड़कों पर उतरकर क्रांतिवीर चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें