अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के कसारदेवी स्थित पंचायत घर गधोली में टीबी उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। सीएचओ नेहा पंत ने क्षय रोग की पुष्टि होने के बाद मरीजों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। यहां 31 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग और एक्स-रे भी कराए गए। वहां पर वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता, हर गोविंद रावत, प्रेमा बिष्ट थे।