अल्मोड़ा में हिसालू संस्था और पार्षदों ने रविवार को पांडेखोला स्थित ऐतिहासिक नौले में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत नौले की सफाई की और आसपास उगी झाड़ियों को उखाड़कर नष्ट किया। पार्षद अमित साह ने बताया कि नौले और धारों का संरक्षण बहुत जरूरी है। इन पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण से भविष्य में जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। यहां हिसालू संस्था के कृष्णा सिंह, सतीश उपाध्याय, उमेश नयाल, अनुनय पांडे, अतुल पांडे आदि मौजूद रहे।