सबका अधिकार फाउंडेशन की ओर से सोमवार को दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के पास गंगा माता मंदिर के समीप छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा की गई। संस्था की ओर से लगातार 13वें वर्ष व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए दूध वितरित किया गया। वहीं श्रद्धालुओं को चाय और बच्चों को दूध व बिस्किट बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' रहे। संस्था की प्रबंधक सरिता देवी और अध्यक्ष विशाल जायसवाल के नेतृत्व में अमित जायसवाल, पीयूष, पंकज, सोनू, पवन, राजेश वर्मा, अजय, स्वतंत्र और कृष्णा ने सहयोग किया।