फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। उपस्थित लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थे। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह दुग्धाभिषेक और प्रार्थना की गई। उन्होंने काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा के विशेष स्थान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें