कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सामने क्षेत्रीय लोगों ने विरोध में नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में गंदगी और सीवर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।