फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्वनाथ मंदिर के पास जलान शोरूम की छत पर लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जलान शोरूम की छत पर बुधवार को अचानक आग लग गई। छत से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मंदिर के नजदीक आग लगने की सूचना से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें