वाराणसी में नवरात्र की अष्टमी पर मां अन्नपूर्णा दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर की परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक माता के दर्शन के लिए भक्तों का आगमन लगातार होता रहता है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।