वाराणसी दौरे पर आए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार बंगाल में संन्यासियों को धमकाने का काम कर रही थी। मैं यूपी से देख रहा था और मैंने कहा कि ये सरकार कहां गई। वे सिगरा में आयोजित भारत सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सन्यासी के जीवन में यही ध्येय होना चाहिए कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागेंगे और छिड़ गया युद्ध तो बम गोले भी दागेंगे।