फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. अवधेश सिंह बोले- शिक्षकों को कुत्ते-गाय गिनने के काम से मुक्त कराने का करूंगा प्रयास, VIDEO

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के पास शनिवार को पत्रकारवार्ता में एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे असिस्टेंट प्रोफेसर अवधेश सिंह ने शिक्षकों के सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का मूल काम शिक्षा देना है, लेकिन उन्हें कुत्तों और गायों की गिनती जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। निर्वाचित होने पर शिक्षकों को ऐसे अनर्गल कार्यों से मुक्त कराने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। प्रो. अवधेश सिंह ने चुनाव लड़ रहे अन्य उम्मीदवारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्हें शायद ही कोई शिक्षक के रूप में जानता हो। ये लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन जैसी व्यवस्था को बहाल कराने में भी ऐसे लोग सफल नहीं हो पाए। उन्होंने शिक्षा नीति में खामियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन कमियों को सदन में मजबूती से रखा जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे बंद करने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें