आईआईटी बीएचयू में कर्नाटक के जाने माने संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगी। मुत्तुस्वामी की स्मृति में वित्तमंत्री 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली के तीन महान संगीतकारों की त्रिमूर्ति में दीक्षितर का विशिष्ट स्थान है।