फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत, नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

सुल्तानपुर। जिला कारागार में सोमवार शाम दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले निरुद्ध बाराबंकी जिले के सुबेहा के अहिरन का पुरवा निवासी अमित कुमार यादव (23) का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह 31 अगस्त से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था। जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार शाम रोजाना की तरह बंदियों की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान अमित कुमार यादव के मौजूद न होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। जेल परिसर में खोजबीन के दौरान नीम के पेड़ से चादर के फंदे पर उसका शव लटका मिला। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण की जांच व विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें