सोनभद्र। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला रहकर नदी, तालाब और पोखरों के किनारे गन्ने का मंडप सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रदोष काल में जीमूतवाहन की कथा सुनी और संतान के मंगल की कामना की। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जिउतिया पूजन को लेकर विशेष उत्साह रहा।