फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रेणुकूट निवासी रितेश कश्यप (25) और शिवम शर्मा (24) एक ही बाइक से चोपन से रेणुकूट जा रहे थे। गुरमुरा में डिवाइडर कटिंग के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चोपन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें