रेणुकूट वन प्रभाग के वन क्षेत्र बघाडू के करमडाड़ टोला में सोमवार को अजगर दिखने से लोग सहम गए। दोपहर में धान फसल में एक जंगली बिल्ली को अजगर निगल लिया। ग्रामीणों ने सूचना पर वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगली बिल्ली को कड़ी मशक्कत कर मृत हाल में बाहर निकाला।