प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को बढौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इमरान मसूद के समर्थन में नारे लगाए।