फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका नदी छठ घाट का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण, VIDEO

सेक्टर तीन स्थित रेणुका नदी छठ घाट तट पर पहुंचकर शुक्रवार की शाम सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने निरीक्षण कर संबंधितों को निर्देशित किया। घाट की साफ-सफाई, पानी की गहराई की जानकारी लेने के बाद प्रकाश, पहुंच मार्ग सहित अन्य जरूरी समुचित व्यवस्था करने के लिए नगर पंचायत सहित आयोजक मंडल को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नदी में जहां गहराई अधिक हो वहां बैरिकेडिंग कर जाली लगवा दिया जाए। इस दौरान एसडीएम ओबरा रवि पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार, ओबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजपा नेता उमेश पटेल, प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें