ओबरा। लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को ओबरा तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।