म्योरपुर विकासखंड के सिरसोती ग्राम पंचायत के टोला कोडार में एक माह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद बही पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिया के बह जाने से आवागमन प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी कंपोजिट विद्यालय कोडार में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चे जान जोखिम में डालकर टूटी पुलिया का किसी तरह पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं।