फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 12:53 PM IST

कमलापुर। ज्योतिशाह आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि ज्योतिशाह आलमपुर निवासी मायाराम पुत्र गोकुल के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में मायाराम की पत्नी ब्रजरानी (52) दब गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका का शव उसके घर पर ही रखा गया है तथा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना एसडीएम सिधौली को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें