फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पानी में डूबने से बालक और किशोर की मौत

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। शवों को पानी से बाहर निकलवाया। पहली घटना पोखराकलां गांव में हुई। यहां आशीष कुमार का पुत्र धैर्य वर्मा (9) सुबह मंदिर परिसर में खेल रहा था। खेलते समय उसका खिलौना मंदिर के किनारे स्थित तालाब में जलकुंभी के बीच गिर गया। खिलौना निकालने के लिए धैर्य तालाब की तरफ बढ़ा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना लोनी मजरे शमसाबाद गांव में हुई। गांव निवासी सुमेरी लाल का पुत्र प्रेमचंद (15) सुबह घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बनी गहरी खंती में अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें