फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर के नकरहिया गांव निवासी सुशील (35) पुत्र पूरन यादव का शव मंगलवार सुबह नकरहिया-ऐलिया मार्ग के किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में उतराता मिला। वह तीन दिन से लापता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सुशील रविवार दोपहर किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने इमलिया सुल्तानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह गड्ढे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त सुशील के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें