भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर स्थित नो मेंस लैंड में पुलिस चौकी के बाहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया और नदी किनारे ले जाकर छोड़ दिया।