रविवार को बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर एक बजे तक 22 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 20 मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डा. एहतेशाम अहमद ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।