फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मी

सीएमओ कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कर्मियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने कहा कि तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरने के बाद पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ में होने वाले धरने में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रवैये से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही हैं। ऐसे में पूर्व नियोजित तैयारी के अनुसार संगठन के आह्वान पर आयोजित लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में धरने में सम्मिलित होने के लिए कर्मचारी तैयार रहे। संगठन महामंत्री डॉ. सतीश चौधरी ने कहा हम सभी ने शासन को हमारी मांगों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। डॉ. शफीकुर्रहमान व डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है। अब आंदोलन ही अपनी बातों को मनवाने का एकमात्र चारा है। इस मौके पर रवि कुमार मिश्र, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. हनुमंत सिंह, तरुण शुक्ला, रीना, आशीष श्रीवास्तव, निर्मला देवी, डॉ. उग्रसेन वर्मा, सरिता वर्मा, डॉ. विजय भारत, सुनील कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शाहिद खान, मुख्तार अली, यमुना प्रसाद, महिपाल सरोज, सुमित्रा जायसवाल, अनुराधा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें