फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण शुरू, अधिकारी देंगे मतदान प्रक्रिया की जानकारी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर शामली तहसील में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में एडीएम सत्येंद्र वर्मा, सदर एसडीएम सचिन राजपूत और तहसीलदार राहुल चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने खुद ईवीएम पर वोट डालकर मशीन का परीक्षण किया। वीवीपैट में उसी प्रत्याशी का चुनाव चिह्न दिखाई दिया, जिसके पक्ष में वोट डाला गया था। सदर एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि मतदाता भी ईवीएम पर खुद वोट डालकर इसकी कार्यप्रणाली समझ सकते हैं। जिन लोगों को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी नहीं है, उन्हें मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता मतदान प्रक्रिया की जानकारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें