शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जनपद की ओर से एबी रिच इंटर कॉलेज में आयोजित तृतीय सोपान स्काउट-गाइड शिविर चौथे दिन जारी रहा। शिविर में स्काउट-गाइड में मीनारें बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बारिश के चलते पिछले कई दिन से प्रभावित रहे शिविर में चौथे दिन सुबह ध्वज शिष्टाचार किया गया। इसके बाद स्काउट-गाइड को शिष्टाचार और बीपी व्यायाम का अभ्यास कराया गया। उन्हें स्ट्रेचर बनाने का तरीका भी सिखाया। प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप ने स्काउट-गाइड के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि इसके सिद्धांतों को पूर्ण मनोयोग से जीवन में उतारना चाहिए। जिला प्रशिक्षण आयुक्त करुण कुमार पांडेय ने भी जानकारी दी। जिला सचिव अमीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को शिविर का समापन होगा।