फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनल्टी शूटआउट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बना विजेता

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित अंतरमहाविद्यालय महिला एवं पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-ट्रायल 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने मेजबान को 3-2 से हराया। बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज, डीआरए राजकीय डिग्री कॉलेज बिसौली, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरपुर, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। इन टीमों के मध्य मुकाबले कराए गए। फाइनल में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीएफ कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में पर्यवेक्षक डॉ. संदीप अवस्थी और एसपी सिंह रहे। संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। अंत में क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशेषज्ञ पंकज कुमार, मैच रेफरी दिलीप कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, संजीव सिंह, फरदीन व शोभित,जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा संरक्षक प्रो फ़ैयाज, डॉ.शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें