शाहजहांपुर। जिले में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। नियामतपुर गांव स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में ममता यादव ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह, यातायात निरीक्षक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।