फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सपाइयों को पुलिस ने घेरकर रोका

पुवायां (शाहजहांपुर)। दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुवायां के राजीव चौक पर घेरकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की। काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की होती रही। बाद में कार्यकर्ता वापस सपा कार्यालय लौट गए। सपा नेता जितेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने की घोषणा की थी। दोपहर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुवायां स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कई घंटे तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद कार्यकर्ता किसी तरह कार्यालय से निकलकर राजीव चौक पहुंचे। राजीव चौक पर पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया और दिल्ली जाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें फिर घेर लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद कार्यकर्ता वापस सपा कार्यालय चले गए। उनके लौटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें