शाहजहांपुर में सोमवार शाम बरेली मोड़ पर सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदोई निवासी नसरीन और उनके दो वर्षीय बेटे सूफियान के रूप में हुई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।