शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को सरकारी धान क्रय केंद्र शीघ्र खोलने को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें मांग की गई कि जनपद में डीएपी और यूरिया की काफी किल्लत हो रही है। इसकी वजह से किसान परेशान हो रहे हैं, जनपद में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इनको पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाए, जिले में आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों पर लूट मची हुई है। केंद्रों की संख्या को और बढ़ाया जाए। तिलहर पूर्वी भक्सी तिराहा के पास अंडर पास बनवाया जाए आदि मांगे रखी गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, वीरपाल प्रजापति, विशाल त्रिवेदी, आशीष बाजपेई, अनुरोध त्रिवेदी, परशुराम, राजीव आदि मौजूद रहे।