फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खोदाई के कारण उड़ रही धूल, व्यापारियों का कारोबार प्रभावित

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। धीमी गति से कार्य होने के चलते व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो गया है। खोदाई के बाद सड़क नहीं बनाए जाने से उड़ने वाली धूल से व्यापारी परेशान हैं। आठ सितंबर से शुरू हुए कार्य के तहत पुराने हरदोई बस अड्डे से आगे तक सड़क की खोदाई की गई है।इसके चलते दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया। मार्ग बंद होने से रोडवेज बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक पैदल या बाइक से ही लोग जा सकते हैं। उन्हें भी रात में घूमकर जाना पड़ता है। दुकानदारों के अनुसार, सड़क की खोदाई के बाद उसे समतल नहीं किया गया है। इसके चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानों पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि 24 घंटे में महज करीब तीन घंटे ही काम किया जा रहा है। इससे काम की रफ्तार बेहद धीमी है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें