शाहजहांपुर। कांग्रेस की ओर से आगामी 20 नवंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। सोमवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की मजबूती को देखते हुए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने यहां विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह सबसे पहले बरेली मंडल के जिला और शहर अध्यक्षों सहित मंडल के पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर में रैली तिलहर विधानसभा क्षेत्र में होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर फुरकान अहमद कुरैशी, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।