शाहजहांपुर में बहुजन आर्मी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया। इसमें मांग की गई कि देश में आरक्षण व्यवस्था को संविधान के अनुसार सुरक्षित रखा जाए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों को शिक्षा और रोजगार में उनका उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। यूजीसी के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाए। इनके अलावा भी अन्य मांगे रखी गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित कनौजिया, अजीत कुमार, अनुज कुमार, कनिष्क दिनकर, सूरज गौतम, आशिक अली, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।