फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: 24 घंटे में 175 मिमी बारिश से शहर बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

शाहजहांपुर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लगातार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं काम-धंधे भी प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को धान की फसल को लेकर है। लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई है। खेतों में पानी भरा होने से फसल में फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है। फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई इलाकों में पिछले करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आई है। बिजली गुल होने से लोगों को घरेलू कामकाज के साथ ही पेयजल समेत अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण राहत और बिजली व्यवस्था बहाल करने में भी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें